Search

 
 
 

रांची विवि के कुलपति ने सुनी सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की समस्‍या

 
Ranchi (Vikash Kumar) : कुलपति अजीत कुमार सिन्‍हा ने बुधवार को रांची विश्‍वविद्यालय के कुलपति सभागार में सभी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ महत्‍वपूर्ण बैठक की. कुलपति ने सभी प्राचार्यों से उनके कॉलेज की समस्‍याओं को सुना. प्राचार्यों ने शिक्षकों की कमी को सबसे बड़ी समस्‍या बताया. नन टीचिंग कर्मियों की भी समस्‍या रखी. ज्‍यादातर कॉलेजों में लाइब्रेरियन, लैब असिस्‍टेंट, कंप्‍यूटर ऑपरेटर की कमी बतायी. कई कॉलेजों के प्राचार्यों ने बताया कि चहारदीवार नहीं होने से सुरक्षा के साथ ही अतिक्रमण की समस्‍या पैदा हो रही है. कुलपति ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया है. कहा कि समस्‍या का समाधान जल्‍द ही किया जायेगा. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-asi-dies-in-up-in-road-accident/">हजारीबाग:

सड़क हादसे में ASI की यूपी में मौत

समस्‍याओं के निबटारे के लिए सेल गठित करने का निर्णय

बैठक में समस्‍याओं के निबटारे के लिए एक सेल गठित करने का निर्णय लिया गया. इसमें कॉलेज के प्रतिनिधि और विश्‍विविद्यालय के पदाधिकारी शामिल रहेंगे. बानो कॉलेज में अनुबंध शिक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान की मांग को सुनते ही कुलपति ने त्‍वरित निर्णय लेते हुए गुरुवार तक राशि भेजने का आदेश दिया. बैठक में डोरंडा कॉलेज, सिमडेगा कॉलेज, मौलाना आजाद कॉलेज, जेवियर कॉलेज, गोस्‍नर कॉलेज, जेएन कॉलेज, सिमडेगा कॉलेज, योगदा कॉलेज, पीपीके कॉलेज बुंडू, केओ कॉलेज गुमला समेत अन्‍य सभी कॉलेजों के प्राचार्य शामिल हुए. कुलपति ने कुछेक कॉलेजों को कहा कि आप अपनी सारी समस्‍यायें सूचीबद्ध कर दें. हम उसका जल्‍द ही निराकरण करेंगे. हमें सबसे पहले छात्रों के हित को देखना है.

ई- ऑफिस के माध्‍यम से काम करने पर हो जोर

बैठक में ई- ऑफिस के माध्‍यम से कार्यों को करने पर हो ज्‍यादा जोर दिया गया. सिमडेगा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राम कुमार ने कुलपति से कहा कि सिमडेगा से किसी भी प्रकार के पत्र को रांची विश्‍वविद्यालय मुख्‍यालय डाक से भेजने में समय के साथ ही व्‍यय भी होता है. कुलपति ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया और कहा कि सभी कॉलेज अपना एक ऑफिसियल ई-मेल बना कर रखें एवं महत्‍वपूर्ण कागजात एवं पत्राचार को भेजने -मंगाने के लिए ई-मेल का उपयोग करें.

ये रहे उपस्थित

बैठक में कुलपति के अलावा सीसीडीसी डॉ राकेश कुमार, कुलसचिव डॉ मुकुन्‍द चंद्र मेहता, डीएसडब्‍लू डॉ. राजकुमार शर्मा, डिप्‍टी डायरेक्‍टर वोकेशनल डॉ. स्‍मृति सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष झा एफ.ओ. के.ए.एन. शाहदेव, एफ.ए. देबाशीष गोस्वामी अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - दिवंगत">https://lagatar.in/asha-lakra-met-the-relatives-of-the-late-inspector-demanded-a-cbi-inquiry/">दिवंगत

दारोगा के परिजनों से मिलीं आशा लकड़ा, CBI जांच की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही