Search

 
 
 

बीएचयू में आयोजित शिक्षा समागम में कुलपति ने रांची विवि का प्रतिनिधित्व किया

 
Ranchi : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम शुरू हुआ है. समागम के पहले  दिन उद्घाटन के बाद प्रधानंत्री नरेंद्न मोदी के संबोधन को रांची विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने सुना. इस कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा बीएचयू गये हैं. इस कार्यक्रम में देश के सभी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. इस सम्मेलन में नई शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा होनी है. सभी विश्वविद्यालयों को जोन में बांटा गया है. हर जोन की अगुवाई केंद्नीय विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे. कुलपतियों को नई शिक्षा नीति पर बोलने का अवसर दिया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी ) और केंन्द्रीय मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/amendment-in-jharkhand-municipal-election-and-election-petition-rules-2012/">झारखंड

नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 में संशोधन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही