Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जो वीडियो सार्वजनिक किया गया, वह यह साबित नहीं करता कि मैं सरकारी ऑफिस का काम कर रहा हूं : राजीव अरुण एक्का

  • शुभम संदेश से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव रहे आईएएस अधिकारी ने रखा पक्ष, बताया खुद को निर्दोष
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव रहे राजीव अरुण एक्का पर लगे कथित आरोपों के बाद प्रदेश की राजनीति उफान पर है. भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिला और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग का. वहीं, आईएएस राजीव अरुण एक्का ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है. दैनिक अखबार शुभम संदेश से बातचीत में उन्होंने खुद को पूरी तरह से निर्दोष बताया है. साथ ही कहा है कि मेरे खिलाफ जो वीडियो सार्वजनिक किया गया है, वह यह साबित नहीं करता कि मैं सरकारी ऑफिस का काम कर रहा हूं. अगर मैं अपने दोस्त के घर जाकर उसे कुछ सलाह देता हूं, तो यह कहीं से भी साबित नहीं होता कि मैं सरकारी ऑफिस का काम कर रहा हूं.

आप मेरे खिलाफ कोई फाइल खोज दीजिए, तो मैं मान जाऊंगा

राजीव अरुण एक्का ने कहा, अपने तीस साल के करियर में मैंने अपनी सारी सरकारी फाइल का काम या तो ऑफिस में किया या घर पर. इतने लंबे करियर में मैं छह-छह जिलों का उपायुक्त रहा. अगर आप मेरे खिलाफ कोई फाइल खोज दीजिए, तो मैं मान जाऊंगा. करियर में मैं हजारों कागजों में साइन किया हूं, लेकिन कोई यह भी नहीं कह सकता कि मेरे द्वारा साइन किए गए किसी कागज से किसी को लाभ पहुंचा हो.

मैं जिस प्रभार में था, वहां मुझे पोस्टिंग, टेंडर जारी करने की शक्ति ही नहीं थी

आईएएस अधिकारी ने कहा कि मैं जिस प्रभार (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के प्रभार में था) में था, वहां न तो मैं अधिकारियों की कोई पोस्टिंग कर सकता था, न ही कोई ट्रांसफर या टेंडर जारी करने का काम. मेरे पास ऐसे कामों के लिए कोई शक्ति ही नहीं थी. इसे भी पढ़ें – बड़ी">https://lagatar.in/big-achievement-heart-bypass-surgery-in-rims-without-fainting-the-patient-kept-talking-to-the-doctors-during-the-operation/">बड़ी

उपलब्धि : बेहोश किए बगैर रिम्स में हुई हार्ट की बाईपास सर्जरी, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों से बातचीत करती रही मरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही