Search

 
 
 

पानी के लिए भटकने पर मजबूर हैं चोरदाहा के ग्रामीण

 
Hazaribagh : झारखंड-बिहार सीमा पर चोरदाहा पंचायत में पानी की समस्या को लेकर गामीण काफी परेशान हैं. मुखिया व पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया, वार्ड सदस्य एवं जनप्रतिनिधि ने पीएचइडी विभाग को लिखित रूप से आवेदन दिया है. जिसके बाद भी विभाग समस्या को लगातार अनदेखी कर रहा है. मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा नेता राजकुमार यादव ने कहा कि पीएचइडी विभाग के जेई को पानी की समस्या अवगत कराया गया है. लेकिन विभाग की ओर से चापानल का सामान उपलब्ध नही होने का हवाला देते हुए कन्नी काटा जा रहा है. चोरदाहा के मियां टोला के ग्रामीण भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकने पर विवश है. चापानल को दिखाते हुए नाजिया प्रवीण, मुमताज आलम, सजना आलम, कारू मियां, आबिद मियां, नौशाद आलम, गुलाम रसूल, रुखसाना खातून, रेहाना खातून, रोशनी खातून सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि पानी के एक एक बूंद के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है. इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय को सूचना दी गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासाः">https://lagatar.in/chaibasa-family-members-did-not-accept-the-body-of-naxalite-killed-in-police-encounter-administration-performed-the-last-rites/">चाईबासाः

पुलिस मुठभेड़ में मारे गये नक्सली का शव परिजनों ने नहीं लिया, प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही