Latehar : पीटीआर के महुआडांड़, दुरूप पीएफ में शनिवार को इको विकास समिति की एक बैठक की गई. वनपाल सालमोन कुल्लू ने इसकी अध्यक्षता की. बैठक में वन को आग से बचाने एवं वन्य जीवों का संरक्षण करने की अपील की गई. जंगल में आग से नुकसान एवं उसके दुष्प्रभाव से होने वाले पर्यावरण असंतुलन की जानकारी दी गई. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जंगल को आग से बचाना है व वन संपत्ति की रक्षा करनी है. इस बैठक में ट्रैकर अशोक उरांव, हरकेश यादव, नसरूल अंसारी, अलेकजेंडर मिंज, ग्रामीण - शफरूल अंसारी, नसीम अंसारी, सामुएल मुंडा, शीलावन्ती देवी, ललीता देवी समेत कई लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : बड़गाईं">https://lagatar.in/bargain-cos-report-pradeep-bagchi-the-first-claimant-of-the-land-occupied-by-the-army-played-on-this-report/">बड़गाईं
सीओ की रिपोर्ट : सेना के कब्जे वाली भूमि के पहले दावेदार प्रदीप बागची, इसी रिपोर्ट पर हो गया खेल [wpse_comments_template]
ग्रामीणों ने लिया जंगल व वन संपदा बचाने का संकल्प

Leave a Comment