Search

 
 
 

खत्म हुआ इंतजार..झारखंड विस को मिला नेता प्रतिपक्ष, बाबूलाल चुने गये भाजपा विधायक दल के नेता

 
Ranchi :  लंबे इंतजार के बाद आखिरकार झारखंड विधानसभा को नेता प्रतिपक्ष मिल गया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना गया. अब बाबूलाल मरांडी झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाते नजर आयेंगे. विधायक दल के नेता चुने जाने पर भाजपा विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को बधाई दी. बता दें कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने इस चुनाव के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-23.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1021590" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-23.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

https://twitter.com/PTI_News/status/1897592780182217063

झारखंड की राजनीति में प्रमुख चेहरा रहे हैं बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी झारखंड की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं. वे झारखंड के पहले मुख्यमंत्री भी थे और 2000 में राज्य गठन के बाद उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी संभाली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मरांडी 1998 में कोडरमा लोकसभा सीट से सांसद चुने गये थे. मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने 2006 में भाजपा से अलग होकर झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) नाम से अपनी पार्टी बनाई. हालांकि, 2020 में वे फिर से भाजपा में शामिल हो गये और उन्हें पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. झारखंड की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ और व्यापक अनुभव को देखते हुए भाजपा ने अब उन्हें विधायक दल का नेता चुना है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही