Search

 
 
 

खत्म हुआ इंतजार,रामायण से रणबीर कपूर की पहली झलक ने मचाया तहलका

रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है .हनुमान जयंती के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से भगवान राम की पहली झलक जारी की है,
 

Lagatar desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है .हनुमान जयंती के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से भगवान राम की पहली झलक जारी की है, जिसने फैंस की बेसब्री और बढ़ा दी है.इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं नमित मल्होत्रा

 

 


 ‘राम की झलक’ ने बढ़ाया रोमांच

 

रिलीज किए गए टीजर में राम के जीवन की कई अहम झलकियां दिखाई गई हैं-ताजपोशी, वनवास, जंगल में संघर्ष, सीता हरण और रावण का प्रभावशाली रूप.रणबीर कपूर का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है. वहीं साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) की भूमिका ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.टीजर में इस्तेमाल किए गए VFX और एनिमेशन को देखकर साफ है कि फिल्म को बेहद भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है.

 


भव्यता और बजट

इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी और महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, और इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा-पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग 2027 में आएगा.

 


दमदार स्टार कास्ट

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी शानदार कास्ट है -रणबीर कपूर -भगवान राम के भूमिका में,साई पल्लवी - सीता ,यश – रावआसनी देओल -हनुमान रवि दुबे -लक्ष्मण

 


संगीत भी होगा खास

फिल्म का संगीत भी इसे खास बनाता है. ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान इस प्रोजेक्ट में हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हांस ज़िमर के साथ काम कर रहे हैं. यह पहली बार होगा  जब हांस ज़िमर किसी हिंदी फिल्म के लिए संगीत देंगे


रिलीज और उम्मीदें

रामायण: पार्ट वन’ अक्टूबर 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.आदिपुरुष के बाद यह रामायण पर आधारित दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं.

 

मेकर्स का संदेश

 

मेकर्स के अनुसार, भगवान राम केवल एक पात्र नहीं बल्कि आदर्श जीवन के प्रतीक हैं-जिन्होंने हमेशा कर्तव्य, त्याग और मानवता को प्राथमिकता दी. फिल्म इसी भावना को आधुनिक तकनीक के साथ दर्शाने की कोशिश करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही