Search

 
 
 

इंतजार खत्म...कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट आयी सामने

 
Mumbai :  लो आ गयी कंगना रंनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट. जी हां आपने सही सुना. आपका इंतजार खत्म हुआ.  फिल्म इमरजेंसी 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसकी घोषणा फिल्म मेकर्स ने मंगलवार को की. इससे पहले फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन रनौत के कार्यक्रम में बदलाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद से कंगना रनौत के फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे.

कंगना ने ही फिल्म को किया है डायरेक्ट

आपको बता दें कि कंगना रनौत की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यह पहली फिल्म है, जिसमें कंगना एक्टिंग तो कर ही रहीं है. साथ ही फिल्म को डायरेक्ट भी कर रही है. फिल्म इमरजेंसी की पटकथा और संवाद को रितेश शाह ने लिखा है. रितेश फिल्म ‘पिंक’ की पटकथा और संवाद लिखकर मशहूर हुए थे.  धाकड़ फिल्म को भी रितेश ने ही लिखी थी. वहीं फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स ने किया है. इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी नजर आयेंगे.

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी कंगना

फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी. अभिनेत्री ने एक बयान में कहा कि ‘‘‘इमरजेंसी’ मेरी सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म है. ‘मणिकर्णिका’ के बाद यह दूसरी निर्देशित फिल्म है. हमारी इस बड़े बजट, भव्य पीरियड ड्रामा के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं एक साथ आयी हैं. वहीं अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार श्रेयस तलपड़े और जय प्रकाश नारायण के रोल में अनुपम खेर नजर आयेंगे. जबकि मिलिंद सोमन सैम मानेकशॉ और महिमा चौधरी पुपुल जयकर का किरदार निभा रही हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही