Search

 
 
 

पाकिस्तानी संपर्क पर गौरव गोगोई और हिमंता बिस्वा सरमा के बीच वार पलटवार जारी

मुझे याद है कि 2013 में एक बार मैं उनके साथ गया था. इसलिए वे(हिमंता) इसे मुद्दा बना रहे हैं क्योंकि उनका काम केवल अपमान करना है.  यही कारण है कि वे इस पूरी चीज़ को सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म की तरह बना रहे हैं.
 

NewDelhi :  असम के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के कथित पाकिस्तानी संपर्क पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा लगाये गये आरोपों पर कांग्रेस सांसद व प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा

लगभग 14-15 साल पहले उनकी पत्नी, जो सार्वजनिक नीति की एक जानी-मानी विशेषज्ञ हैं, ने दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना पर काम किया था.  

गौरव गोगोई ने कहा  कि 2012-13 के आसपास भारत लौटने से पहले उन्होंने एक साल पाकिस्तान में बिताया था,  तब से, उन्होंने अपना काम जारी रखा और 2015 में भारत में नौकरी कर ली. 

 मुझे याद है कि 2013 में एक बार मैं उनके साथ गया था. इसलिए वे(हिमंता) इसे मुद्दा बना रहे हैं क्योंकि उनका काम केवल अपमान करना है.  यही कारण है कि वे इस पूरी चीज़ को सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म की तरह बना रहे हैं.

 गौरव गोगोई के बयान पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आखिरकार उन्होंने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया था. हिमंता ने एक्स पर लिखा, लेकिन हम स्पष्ट रूप से बता दें  कि यह सिर्फ शुरुआत है, अंत नहीं.

आगे जो होने वाला है वह कहीं अधिक गंभीर है. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा,  विश्वसनीय इनपुट और प्रलेखित जानकारी द्वारा समर्थित हर उचित आधार मौजूद है, जो यह सुझाव देता है कि   गौरव गोगोई ने पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के साथ निकटता बनाए रखी है. 

हिमंता ने कहा कि असम सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध है. वह 10 सितंबर को सब कुछ सार्वजनिक कर देगी, जब विशेष जांच दल (एसआईटी) अपनी व्यापक जांच पूरी कर लेगा. लिखा कि असम और देश के लोग सच्चाई जानने के हकदार हैं और उन्हें  पूरी जानकारी मिलेगी

असम के मुख्यमंत्री ने कही, लोग कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को भी नहीं भूलेंगे और न ही माफ करेंगे,  जिन्होंने जानबूझकर हमारे देश के सार्वजनिक जीवन में ऐसे खतरनाक और समझौतावादी व्यक्ति को बढ़ावा दिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही