Search

 
 
 

चेतावनी साफ है, कोई बचेगा नहींः विजय हांसदा

झामुमो सांसद ने कहा कि देश का कानून, यानी हमारे स्वतंत्र राष्ट्र के संविधान के तहत स्थापित कानूनी प्रक्रियाएं, को कमजोर किया जा रहा है. उसके साथ छेड़छाड़ हो रही है, जिसकी किसी ने एक आजाद देश में कल्पना भी नहीं की होगी.
 
विपक्ष की रैली में विजय हांसदा (दाहिने में)

New Delhi: झामुमो के सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा है कि चेतावनी बिल्कुल साफ है. जिस तरह संवैधानिक संस्था से छेड़छाड़ हो रही है, उसकी कल्पना किसी आजाद देश में नहीं की जा सकती. जो लोग यह कर रहे हैं, वो बचेंगे नहीं.
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की एक नवंबर को हुई रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि बचने नहीं देंगे. भागने नहीं देंगे.

 

इसी कड़ी में झामुमो सांसद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि देश का कानून, यानी हमारे स्वतंत्र राष्ट्र के संविधान के तहत स्थापित कानूनी प्रक्रियाएं, को कमजोर किया जा रहा है. उसके साथ छेड़छाड़ हो रही है, जिसकी किसी ने एक आजाद देश में कल्पना भी नहीं की होगी.

 


अब लोगों को समझ आ गया है कि यह एक ऐसा समूह है जो संवैधानिक प्रावधानों को कमजोर करता है, राम मंदिर के लिए आए फंड में हेराफेरी करता है और गलत तरीकों से सरकारें बनाता है. ईडी, आयकर विभाग, सीबीआई व चुनाव आयोग जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करके और विधायकों व सांसदों को खरीदकर. JMM सांसद ने आगे कहा कि साल 2014 को याद करें, जब उन्होंने शुरुआत की थी, तब उन्होंने कई वादे किए थे, लेकिन आज यह साफ है कि उनका पूरा तंत्र देश को बर्बाद करने में लगा हुआ है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही