Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : गहराने लगा जल संकट, शोभा की वस्तु बने हैं अधिकतर चापानल

Chandwa : गर्मी बढ़ने के साथ ही चंदवा शहर में जल संकट गहराने लगा है. नदी-तालाब और डैम सूखने लगे हैं. शहर में चापानलों की तो भरमार है, मगर कुछ ही लोगों की प्यास बुझा रहे हैं, बाकी तो केवल नाम के हैं. कुछ तो संवेदकों को लाभ पहुंचाने के लिए ही लगवाए गए थे. शहर के मुख्य पथ के किनारे लगे कई चापानल रख-रखाव के अभाव में खराब पड़े हैं. शिकायत के बाद भी इन खराब चापानलों की मरम्मत नहीं हो पा रही है. विभाग फंड की कमी का रोना रो रहा है. वहीं लोगों की प्यास बुझाने के लिए विभाग के द्वारा एक नई योजना जल नल योजना का काम कराया जा रहा है, मगर इसकी रफ्तार इतनी धीमी है कि ऐसा लगता है इस योजना के पूर्ण होने में पूरी गर्मी निकल जाएगी. डीएमएफटी फंड और मुखिया के चौदहवीं-पंद्रहवीं वित्त योजना से बनवाए गए सोलर जल मीनारों की स्थिति भी बद से बदत्तर है. अधिकतर जलमीनार मरम्मत के अभाव में बेकार पड़े हैं. इसे भी पढ़ें : टिकट">https://lagatar.in/ticket-expectation-former-mp-furkan-ansari-busy-preparing-for-2024/">टिकट

की उम्मीद: 2024 की तैयारी में जुटे पूर्व सांसद फुरकान अंसारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही