Search

 
 
 

लगातार बढ़ता जा रहा है चांडिल डैम का जलस्तर, विस्थापितों में बेचैनी

 
Chandil (Dilip Kumar) : दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. फिलहाल चांडिल डैम का जलस्तर 181.77 मीटर पहुंच गया है. डैम का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद इसे नियंत्रित करने के लिये चार रेडियल गेट खोले गए हैं. चांडिल डैम के 13 में से चार रेडियल गेटों को दो-दो मीटर तक खोला गया है. इसके बाद भी डूब क्षेत्र के विस्थापित गांवों में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-due-to-incessant-rain-50-feet-road-near-jharbeda-village-broke-down-one-foot/">किरीबुरु

: लगातार हो रही बारिश से झाड़बेड़ा गांव के पास 50 फीट सड़क टूट कर एक फीट धंसी

ईचागढ़ गांव में चांडिल डैम का पानी घुसना शुरू

ईचागढ़ ichagarh गांव में चांडिल डैम का पानी घुसना शुरू हो गया है. ऐसे में लोगों के बीच दहशत व्याप्त है. डूब क्षेत्र में रहने वाले विस्थापितों का कहना है कि डैम का जलस्तर 181 मीटर पर नियंत्रित रखने के लिये अधिक रेडियल गेटों को खोलने की आवश्यकता है. ताकि चांडिल डैम का पानी किसी गांव में ना घुसे और कोई भी विस्थापित परिवार इससे प्रभावित ना हो.

अलर्ट के बाद माथे पर उभरने लगी चिंता की लकीरें

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद डूब क्षेत्र के विस्थापित परिवारों में बेचैनी बढ़ गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार सुबह तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा. इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. भारी बारिश होने की स्थिति में डैम का जलस्तर बढ़ेगा, जिससे डूब क्षेत्र के विस्थापित परिवार प्रभावित होंगे. मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के बाद विस्थापितों के माथे पर चिंता की लकीरें उड़ने लगी हैं. विस्थापितों का कहना है कि सरकार शिविर लगाकर उनके बकाए मुआवजा का भुगतान कर दे और पुनर्वास की सुविधा उन्हें दे दे, तो सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-water-level-of-karo-river-increased-due-to-torrential-rains-bokna-bridge-completely-submerged/">नोवामुंडी

: मूसलाधार बारिश से कारो नदी का बढ़ा जलस्तर, बोकना पुल पूरी तरह से डूबा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही