Search

 
 
 

हजारीबाग झील का पानी प्रदूषित हो गया हैः नागवाला

 
Hazaribagh: हजारीबाग झील की साफ-सफाई में अनदेखी के कारण बढ़ते प्रदूषण और जनस्वास्थ्य की चिंताओं को लेकर कांग्रेस ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के राज्य समन्वयक (ओबीसी विभाग) सुरजीत नागवाला ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिख कर झील में फैली गंदगी और प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई है. नागवाला ने कहा है कि शहर के बीचों स्थित हजारीबाग झील जिले की हृदय स्थली कही जाती है. लोग यहां अपने परिजनों को घूमाने के लिए लाते हैं. लेकिन, जिला प्रशासन के उदासीनता के कारण यहां की स्थिति नारकीय हो गई है. हजारीबाग झील का पानी प्रदूषित हो गया है. इससे आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है.

झील में मौजूद मछलियां भी मरने लगी हैं

नागवाल ने कहा कि बदबूदार हवा और दूषित जल के कारण लोग संक्रामक बीमारी का शिकार हो रहे हैं. झील के आसपास जिले के सभी बड़े विभाग के अधिकारियों का आवास है. इसके बावजूद लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं. अब तो झील में मौजूद मछलियां भी मरने लगी हैं. ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यह मुद्दा पूर्व में भी जिला प्रशासन के ध्यान में लाया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. जनता के बीच बढ़ते असंतोष को देखते हुए कांग्रेस ने सात अक्टूबर को सुबह 9 बजे हजारीबाग झील परिसर में जल सत्याग्रह करने का ऐलान किया है. सुरजीत नागवाला ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से उचित कदम उठाने और झील की सफाई के लिए जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-pm-modi-reached-washim-offered-prayers-at-jagadamba-mata-temple-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-thousands-of-crores/">महाराष्ट्र

:  पीएम मोदी ने वाशिम पहुंचे, जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही