Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यात्रियों की उम्मीदों पर फिरा पानी, जालियांवाला बाग के तीन जनवरी से परिचालन पर लगा ग्रहण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: उत्तर भारतीय यात्रियों को दक्षिण पूर्वी रेलवे से एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. सोमवार 3 जनवरी से चलने वाली 18103 जालियांवाला बाग एक्सप्रेस को अगले आदेश तक के लिए स्‍थगित रखा गया है. रेलवे के अधिकारी  इस बारे में बोलने से कतरा रहे हैं परंतु इसका कारण तकनीकी खामी और कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें: कोरोना:">https://lagatar.in/corona-179-infected-found-in-jamshedpur-on-sunday-447-active-cases-reached/">कोरोना:

जमशेदपुर में रविवार को मिले 179 संक्रमित, 447 पहुंचा एक्टिव केस

टाटानगर के यात्रियों के साथ पक्षपात: सरदार शैलेंद्र सिंह 

इधर रेलवे के इस रवैये का झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने विरोध  किया है. उनके अनुसार उत्तर भारतीय खासकर पंजाब हरियाणा के यात्रियों को निराशा हाथ लगी है. इस बारे में जल्द एक प्रतिनिधिमंडल रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं सांसद विद्युत वरण महतो से संपर्क साध कर स्थायी समाधान निकालने की कोशिश करेगा. शैलेन्द्र सिंह के अनुसार टाटानगर के यात्रियों के साथ पक्षपात हो रहा हैं.

रेलवे को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बातचीत के क्रम में सीनियर डीसीएम मनीष पाठक ने तकनीकी कारण बताते हुए कहा कि इसे ठीक कर जल्दी ट्रेन चालू हो जाएगी.  लेकिन केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा. अगर एक सप्ताह के अंदर ट्रेन नहीं चली तो मजबूरन हम लोग रेलवे ट्रैक जाम करेंगे और अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे. इस दौरान अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी. टाटानगर से जम्मू के लिए मुरी में लिंक जोड़ा जाता था, लिंक संबलपुर से जम्मू के लिए चल रही है. फिर क्या कारण है कि टाटानगर से लिंक ट्रेन नहीं खोली जा रही है. उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर जल्द एक प्रतिनिधिमंडल रेलवे के जिम्मेवार अधिकारियों से मिलेगा. इसे भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-retired-inspector-accused-of-demanding-six-lakh-extortion/">बोकारो

: रिटायर्ड दारोगा ने लगाया छह लाख रंगदारी मांगने का आरोप
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही