Ranchi : राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों का मौसम अचानक सुहावना हो गया है. रांची में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरब हो गयी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक बारिश थोड़ी कम हुई है. तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है. वहीं डीएमडी झारखंड और आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों कर रांची में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. ऐसे में आईएमडी और डीएमडी ने लोगों को सावधान और सुरक्षित रहने की सलाह दी है. (पढ़ें, कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-labor-day-will-be-celebrated-on-may-1-at-veer-kunwar-singh-park/">कोडरमा:
एक मई को वीर कुंवर सिंह पार्क में मनाया जायेगा मजदूर दिवस)
की राजनीति में शतरंज की नयी बिसात, बोले शरद पवार, आज हम MVA का हिस्सा, कल का पता नहीं [wpse_comments_template]
एक मई को वीर कुंवर सिंह पार्क में मनाया जायेगा मजदूर दिवस)
अगले तीन दिनों तक वेदर को लेकर यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन दिनों तक वेदर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार से बुधवार तक राज्य के उत्तर-पश्चिमी दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्ज व वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति 30-40 kmph) चलने की संभावना है. वहीं राज्यभर में 30 अप्रैल तक बारिश होने का पूर्वानुमान है. 24 और 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा ,रामगढ़, सरायकेला खरसावाँ, लातेहार, लोहरदगा) तथा निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग ) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है. 26 से 30 अप्रैल तक राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/new-chess-board-in-maharashtra-politics-sharad-pawar-said-today-we-are-part-of-mva-tomorrow-is-not-known/">महाराष्ट्रकी राजनीति में शतरंज की नयी बिसात, बोले शरद पवार, आज हम MVA का हिस्सा, कल का पता नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment