Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी रांची में बारिश की हल्की फुहारों से मौसम हुआ सुहाना

  • चार से छह डिग्री सेल्सिय़स तापमान में हो सकती है गिरावट
  • 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. गर्मी का पारा डाउन हो गया. राजधानी में बारिश की हल्की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया है. वहीं राजनीति का पारा हाई हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 13 मई तक बारिश होगी. आंधी चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है. इसका प्रभाव राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है.

8 और 9 मई को भी मध्यम दर्जे की होगी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 8 और 9 मई को कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यतम दर्जे की बारिश हो सकती है. राज्य में कुछ स्थानों पर 10 और 11 मई तक बारिश होगी. राज्य में कहीं-कहीं 12 मई को बारिश होगी. राज्य में कुछ स्थानों पर 13 मई को बारिश होगी.

30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम केंद्र के अनुसार 8 से 10 मई को राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है. इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है. राज्य में 11 मई को कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है. झारखंड के कई जिलों के लिए तत्कालिक अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में दिखेगा असर

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव गढ़वा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रांची, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/minister-alamgir-alams-ps-and-assistant-jahangir-arrested-by-ed/">मंत्री

आलमगीर आलम के पीएस और सहायक जहांगीर को ईडी ने किया गिरफ्तार, दूसरे दिन भी छापेमारी जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही