Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम लेगा करवट! राज्य में गरज के साथ बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

  • राज्य में अधिकतम तापमान में आयेगी कमी, तीन से चार डिग्री तक गिरेगा तापमान
  • राज्य में पूरे हफ्ते बारिश की संभावना
  • राज्य के पश्चिमी भागों में चलेगी सतही हवाएं
Shruti singh Ranchi :  झारखंड में गर्मी और हिट वेव से लोगों का बुरा हाल है. बुधवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40.2°c रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था. लेकिन 21 अप्रैल यानी कल से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने राजधानी रांची में 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक गर्जन के साथ तेज बारिश संभावना जतायी है. वहीं पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में गरज, वज्रपात के साथ तेज हवाएं (अधिकतम गति : 30-40 kmph) चलने का पूर्वानुमान है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट आयेगी. तापमान घटने से आम जन को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. (पढ़ें, वित्त">https://lagatar.in/wpse_comments_templategst-evasion-of-rs-one-lakh-crore-detected-in-fy-2022-23-officials/">वित्त

वर्ष 2022-23 में 1.01 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गयी : अधिकारी)

बीते 24 घंटे में गोड्डा का तापमान सबसे अधिक रहा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. वहीं एक-दो जगहों पर उष्ण लहर (Heat Wave) भी चला. गोड्डा में उच्चतम तापमान 44.7°C दर्ज किया गया. जबकि रामगढ का न्यूनतम तापमान 23.1°C दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें :  PLFI">https://lagatar.in/inspector-accused-of-giving-information-about-police-activity-to-plfi/">PLFI

को पुलिस गतिविधि की जानकारी देने का दरोगा पर लगा आरोप

राज्य के प्रमुख शहरों में इतना रहा तापमान 

पिछले 24 घंटे में रांची के अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक) और  डालटेनगंज का  43.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक) रहा. बोकारो की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक), चाईबासा में 43.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा ) और गढ़वा में 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रामगढ़ का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और सिमडेगा का 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-license-of-crushers-may-be-canceled-for-illegal-transportation-of-stone-minerals-2/">पाकुड़

: पत्थर खनिज के अवैध परिवहन पर क्रशरों का लाइसेंस हो सकता है रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही