Search

चांदमुनी पुरती के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम की घोषणा

Chaibasa (Sukesh kumar): झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कल से शुरू हो रहे अंतर जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गई है. बोर्ड मैच में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करने वाली चांदमुनी पुरती को टीम का कप्तान बनाया गया है.
 
जानकारी के मुताबिक शिवानी सिंह तिरिया के नेतृत्व वाली महिला चयन समिति ने आज संपन्न हुए पांच दिवसीय कैंप में खिलाड़ियों के फिटनेश एवं प्रदर्शन के आधार पर टीम को अंतिम रुप दिया है.

चयनित टीम अंतर जिला महिला अंडर -23 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई. मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम को जमशेदपुर, धनबाद एवं सरायकेला-खरसावां के साथ ग्रुप-सी में रखा गया है. जिसके सारे मैच जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेले जाएंगे. 

इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम का पहला मैच 23 मार्च को अपराह्न एक बजे से धनबाद के विरुद्ध, दूसरा लीग मैच 24 मार्च को जमशेदपुर के खिलाफ पूर्वाह्न नौ बजे से तथा अंतिम लीग मैच सरायकेला-खरसावां के विरूद्ध 25 मार्च को पूर्वाह्न 9 बजे से खेला जाएगा.

टीम के सदस्य

  • चांदमुनी पुरती - कप्तान 
  • यशोदा कुमारी 
  • सीता सिंकु 
  • प्रगति यादव 
  • बेबी महतो 
  • लक्ष्मी कुमारी 
  • रोज कुल्लु 
  • दिव्यांशी प्रिया
  • मेघा कुमारी नायक
  • अंशिका तिर्की 
  • दिव्या गोप
  • डोली कुमारी
  • आर्यन कुमारी
  • सुमा कुमारी
  • नेहा कुमारी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही