Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिश्तेदार के घर गया पूरा परिवार, चोरों ने लाखों की संपत्ति पर कर लिया हाथ साफ समेत चंदवा की दो खबरें

Advertisement
Advertisement

खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे थे चोर, नकदी समेत लाखों के जेवर ले उड़े

Chandwa : शहर से सटे धोबी टोला मुहल्ले में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने वन विभाग कर्मी दुलारचंद बैठा के घर से नगद समेत करीब तीन लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली. चोरी की घटना देर रात की बताई जा रही है. इस संबंध में बताया जाता है कि दुलारचंद बैठा अपने रिश्तेदार के घर दशगात्र में गए हुए थे. इसका फायदा उठाकर चोरों ने दुलारचंद के घर के पीछे की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर के सभी कमरों का एक-एक सामान को तितर बितर कर दिया. गृहस्वामी दुलारचंद ने बताया कि 15 हजार रुपए नगद और ढाई लाख रुपए मूल्य के जेवर की चोरी हुई है. चोरी की सूचना पाते ही चंदवा थानेदार बबलू कुमार सदल बल उक्त घर पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे.

गुपचुप तरीके से रंगारंग कार्यक्रम मनाने से बनहरदी के ग्रामीण खासे नाराज

`कंपनी को खदान खोलने के लिए नहीं देंगे जमीन`

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/13-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदवा : जिला मुख्यालय के बंद कैंपस में एनटीपीसी के द्वारा रेजिंग डे मनाने का मामला ने तूल पकड़ लिया है. इससे बनहरदी के ग्रामीण काफी नाराज हैं. ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी को खदान खोलने के लिए नहीं देंगे जमीन. अंचल क्षेत्र में एनटीपीसी के लिए केंद्र सरकार के द्वारा बनहरदी कोल ब्लॉक का आवंटन किया गया है. एनटीपीसी के अधिकारी कर्मचारी सिर्फ मजे करने में मशगूल हैं. अधिकारी ग्रामीणों की अनदेखी कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि खदान बनहरदी में खोलने की बात करते हैं और कार्यक्रम जिला मुख्यालय में करते हैं. अधिकारी और कर्मी खूब मजा करते हैं और बनहरदी वालों को याद तक नहीं करते हैं. नाराज बनहरदी गांव के ग्रामीणों ने गोलबंद होते हुए कहा कि जमीन हमारी और हमलोगों की ही पूछ नहीं. अभी से इन लोगों का यह रवैया है तो बाद में क्या होगा. अब एनटीपीसी को जमीन देने के लिए ग्रामीणों को सोचना पड़ेगा. मौके पर कलावती विश्वकर्मा, चंद्रदेव उरांव, परमेश्वर उरांव, हिरेन्द्र समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-6-students-of-mount-egmount-school-drowned-in-lotwa-dam-one-survived-four-bodies-recovered/">हजारीबाग

: माउंट एग्माउंट स्कूल के 6 छात्र लोटवा डैम में डूबे, पांच शव बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही