Search

 
 
 

पत्‍नी की पीट-पीटकर ले ली जान, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुल‍िस को सौंपा

 
koderma : कोडरमा से सटे रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड़ में एक व्‍यक्ति ने पीट-पीटकर पत्‍नी की जान ले गई. घटना की जानकारी म‍िलने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने आरोपी पत‍ि को पकड़कर पुल‍िस के हवाले कर द‍िया. मृतका की पहचान रजौली थाना क्षेत्र सवैयाटांड़ पंचायत के टोपा पहाड़ी के सुरेंद्र भुल्‍ला की पत्‍नी आरती देवी के रूप में हुई है. यह इलाका कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही से सटे बिहार-झारखंड बॉर्डर से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर है. जानकारी के अनुसार टोपा पहाड़ी निवासी सुरेंद्र भुल्ला का रव‍िवार की रात पत्‍नी के साथ क‍िसी बात को लेकर व‍िवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी क‍ि गुस्‍से में सुरेंद्र ने डंडे से पीट-पीटकर पत्‍नी की जान ले ली. ग्रामीणों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई. ज‍िसके बाद ग्रामीणों ने पकड़कर आरोपी को पुल‍िस को सौंप दिया. पुल‍िस उससे पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही