Ranchi: प्रेम दिवस यानी वैलेंटाइन डे के दिन शुभम संदेश दैनिक अखबार ने कपल्स से फोटोग्राफ और संदेश मंगवाए थे. इसमें जिन तीन विजेता जोड़ियों को चुना गया है उसमें बेस्ट फोटो कपल श्रीति और रूद्रप्रताप सिंह, बेस्ट प्रेजेंटेशन कपल श्रीकांत सौरभ और रीता सौरभ रहे. बेस्ट मैसेज कपल उज्जवल कुमार रॉकी और अंशुली आर्या को शुभम संदेश के कार्यालय में आमंत्रित किया गया. उनके साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया. इन तीनों कपल्स ने एक दूसरे को गुलाब के फूल दिए और केक भी काटे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-smart-city-paid-2-48-crore-dues-of-power-shifting-to-hec/">रांची
स्मार्ट सिटी ने एचईसी को किया बिजली शिफ्टिंग का 2.48 करोड़ बकाया पेमेंट इस मौके पर इन तीनों जोड़ियों के साथ कई तरह के कार्यक्रम किए गए. जिसमें कपल्स ने गाने गाए, एक दूसरे के पसंद नापसंद को बताया और कई मजेदार सवालों के जवाब भी दिए. वैलेंटाइन डे के दिन सबों को इन्होने संदेश भी दिया. श्रीति और रूद्रप्रताप ने कहा कि हम काफी लंबे समय से रिलेशन में थे,लेकिन अपनी शादी को अरेंज करना चाहते थे, और हमने इसके लिए अपने परिवारों को मनाया और आखिर हमारे प्यार के आगे उन्हें मानना ही पड़ा. श्रीकांत-सौरभ और रीता सौरभ ने कहा कि किसी भी रिश्ते में एक दूसरे पर विश्वास सबसे ज्यादा जरूरी है. हमेशा इसे कायम रखना चाहिए . वैलेंटाइन डे सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि ऐसा हो कि हर दिन वैलेंटाइन बन जाए. वहीं उज्ज्वल कुमार रॉकी और अंशुली आर्या ने कहा कि प्यार में नोंक-झोंक भी जरूरी है, लेकिन सुबह लड़ें और शाम को फिर से प्यार करें. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-14-feb-2023-jhar-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।14 FEB।।पलामू में जमीन का खेल।।नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी।।मां-बेटी जल रही थी,बुलडोजर रौंद रहा था!।।BBC के दिल्ली,मुंबई ऑफिस पर IT रेड।।पुलवामा के शहीदों को नमन।।समेत कई खबरें और वीडियो।। [wpse_comments_template]
विजेता जोड़ियों ने शुभम संदेश कार्यालय में मनाया वैलेंटाइन डे

Leave a Comment