Search

 
 
 

धनबाद में बोली कानपुर की महिला , 'उसने' प्रेम-जाल में फांसा, अब देह व्यापार का बना रहा दबाव

 
Dhanbad: शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने और देह व्यापार के लिए दबाव का आरोप यूपी की एक महिला ने सुनील चंदेल पर लगाया है. कोलकाता का रहने वाला चंदेल धनबाद में स्पा और मसाज सेंटर चलाता हैं . संकेतिका कुमारी नामक महिला ने सोमवार, 30 मई को मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी. इससे पहले 28 मई को एसएसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुकी है.

धनबाद- देवघर के होटल में मसाज सेंटर

कानपुर के सर्वोदय की रहने वाली महिला संकेतिका कुमारी ने कहा कि 3 साल पूर्व सुनील चंदेल उर्फ सुनील सिंह से कानपुर में मुलाकात हुई थी. उसने प्रेमजाल में फंसाया. शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. तीन से चार बार गर्भपात करवाया. शादी की बात कहकर धनबाद ले आया. अब देह व्यापार के लिए दबाव बना रहा है. मना करने पर नग्न फोटो वायरल करने, परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है. उसने कहा कि चंदेल मेमको मोड़ के पास एक अपार्टमेंट में रहाता है. बैंक मोड के दो होटल में मसाज सेंटर चला रहा है.  देवघर के एक होटल में भी मसाज सेंटर चला रहा है. उसने मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. यह भी पढ़ें : सांड़ों">https://lagatar.in/dhanbad-people-in-panic-due-to-the-terror-of-bulls-municipal-corporation-kept-quiet/">सांड़ों

के आतंक से लोग दहशत में, नगर निगम ने साधी चुप्‍पी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही