Search

 
 
 

श्री सर्वेश्वरी समूह के महिला संगठन ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

 
Ranchi/Simdga :  श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने सिमडेगा के जुरकेला गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान जुरकेला के अलावा लरबा, खटगांव, टंगरा टोली, पूरना टोली, अघरमा और कोलेबिरा के जरूरतमंदों के बीच 150 कंबल बांटे गये. श्री सवेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व महिला संगठन ने किया. कार्यक्रम में लाल उपेंद्र नाथ शाहदेव, नयन मंजरी देवी, आतिश तिवारी, नीतेश लाल के साथ शाखा के 30 श्रद्धालु और सदस्य शामिल हुए.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-17-19.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-994669" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-17-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ग्रामीणों को सर्वेश्वरी समूह के बारे में बताया  

रमावती देवी ने परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम और परमपूज्य बाबा संभव राम जी की विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद ग्रामीणों के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में शाखा की ओर से गिरेंद्र नाथ शाहदेव ने सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय दिया. साथ ही समूह की ओर से आयोजित होने वाले जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया.

गिनीज और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में समूह का नाम है दर्ज

श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वविख्यात आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना जनसेवा, सर्वधर्म समन्वय, और विश्वबंधुत्व जैसे उद्देश्यों के साथ की गयी है. यह संस्था जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करती है और इसके सेवा कार्यों के लिए इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी स्थान प्राप्त है. कंबल वितरण उन्हीं जनसेवा के कार्यक्रमों में से एक है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही