Search

 
 
 

भूसा में छुपाकर ले जा रहा था लकड़ी का बोटा, ट्रक पलटा तो खुला राज, अज्ञात के व‍िरुद्ध मामला दर्ज

 
Chandwa : रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास डेढ़टंगवा घाटी में एक बारह चक्का ट्रक पलट गया. ट्रक में धान के भूसे में छुपाकर कीमती लकड़ी का बोटा ले जाया जा रहा था. ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद छुपाकर लकड़ी का बोटा ले जाने का मामला सामने आया. गाड़ी में रजिस्ट्रेशन नंबर के नहीं रहने के कारण यह पता नहीं चल पाया क‍ि गाड़ी क‍िसकी है और बरामद बोटे का मालिक कौन है. वन विभाग के कर्मियों की तत्परता से सभी 81पीस लकड़ी बोटा को दो बजे रात तक ढुलवा कर रेंज आफिस चंदवा ले आया गया. सोमवार को ट्रक को भी उठवा कर वन विभाग के कार्यालय ले आया गया. सोमवार को अज्ञात के विरुद्ध वन विभाग के द्वारा वाद संख्या 121752/23 दिनांक 08 जनवरी 23 वन अधिनियम 41/42 दर्ज कर पेपर न्यायालय लातेहार को भेज दिया गया. इस पूरे कार्य को संपादित करने में रेंजर राकेश कुमार, चंदवा वनरक्षी सुमित कुमार, बीरेन्द्र कुमार का सराहनीय का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/high-level-drama-in-tamil-nadu-argument-with-cm-stalin-governor-walks-out-of-assembly/">तमिलनाडु

में हाई लेवल ड्रामा : सीएम स्टालिन से तकरार, राज्यपाल ने विधानसभा से किया वॉकआउट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही