Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विवाद-विरोध के बीच सिरम टोली सरना स्थल के सौंदर्यीकरण का काम शुरू

Ranchi :  विवाद और विरोध के बीच सिरम टोली सरना स्थल के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया. हालांकि ठेकेदार ने जैसे ही सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया वैसे ही सिरम टोली सरना स्थल के वंशज होने का दावा करने वाले सुनीता हंस और उसके परिवार वालों ने काम रुकवाने की कोशिश की.  मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट अमित भगत ने कहा कि जिला प्रशासन ने काम कराने का आदेश दिया है. काम हर हाल में होगा. अगर आप लोगों को इससे आपत्ति है तो आप काम रुकवाने के लिए कोर्ट से आदेश लेकर आइये. तभी हमलोग काम रोकेंगे. (पढ़ें, रिम्स">https://lagatar.in/rims-security-personnel-accused-of-misbehaving-with-pavement-shopkeepers/">रिम्स

के सुरक्षा कर्मियों पर फुटपाथ दुकानदारों से अभद्रता करने का आरोप, विरोध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट कार्यालय के सामने किया हंगामा)

भवन निर्माण कर आदिवासी कला संस्कृति को किया जायेगा प्रदर्शित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/90de8ba9-d7d3-4ea1-be31-283c35407360.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> मौके पर उपस्थित केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि सिरम टोली सरना स्थल सौंदर्यीकरण का काम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज और परंपरा को देखकर किया जा रहा है. यहां 5 तल्ला भवन बनना है, जिसमें आदिवासी कला संस्कृति को प्रदर्शित किया जायेगा और प्रशिक्षण दिया जायेगा. यहां आदिवासी वाद्य यंत्र रखे जायेंगे और आदिवासी समाज की कला संस्कृति को अक्षुण्ण रखा जायेगा. सिरम टोली मौजा के संतोष तिर्की ने कहा कि चोली मौजा में 14 टोला आते हैं. सभी की सहमति है कि इस सरना स्थल का सौंदर्यीकरण हो. लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए इसका विरोध कर रहे हैं. जिसे किसी हाल में होने नहीं दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-security-personnel-accused-of-misbehaving-with-pavement-shopkeepers/">रिम्स

के सुरक्षा कर्मियों पर फुटपाथ दुकानदारों से अभद्रता करने का आरोप, विरोध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट कार्यालय के सामने किया हंगामा

काम शुरू करने से पहले ही शुरू हो गया था विरोध 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/add4707e-838a-4e65-946c-5331178adaa7.jpg"

alt="" width="1032" height="581" /> इससे पहले रांची जिला प्रशासन के आदेश पर टीम काम करने सिरम टोली सरना स्थल पहुंची थी. लेकिन लोग सौंदर्यीकरण का विरोध पर उतर आये थे. सरना स्थल के बाहर भारी संख्या में आदिवासी सरना के लोग जुटने लगे थे. इनको रोकने के लिए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की है. मजिस्ट्रेट रांची शिव अमित भगत और पुलिस पदाधिकारी ममता कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं. बता दें कि  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 अप्रैल 2022 को मुख्य सरना स्थल सिरम टोली का सौंदर्यीकरण को लेकर शिलान्यास किया था. इसे भी पढ़ें : महेंद्र">https://lagatar.in/mahendra-rajak-murder-case-hc-dismisses-plea-of-dsp-saryu-paswan-and-then-sho-of-barhi/">महेंद्र

रजक हत्याकांड : HC ने DSP सरयू पासवान और बरही के तत्कालीन थाना प्रभारी की याचिका खारिज की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/92702307-a143-48ed-9b3e-137e67a65ae8.jpg"

alt="" width="1032" height="581" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही