Search

एनओसी के चक्कर में फंस गया 19 किलोमीटर राइजिंग पाइपलाइन बिछाने का काम

  • जुडको को एनएचएआई से नहीं मिल रहा पाइपलाइन बिछाने के लिए एनओसी
Ranchi : राजधानी रांची में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत राइजिंग पाइपलाइन बिछाने काम लटक गया है. शहर में 22 किलोमीटर राइजिंग पाइपलाइन बिछाया जाना है, लेकिन अबतक 2.40 किलोमीटर ही पाइप लाइन बिछ पाई है. एनएचएआई से एनओसी नहीं मिलने के कारण काम रुक गया है. जिन जगहों पर पाइप लाइन बिछाई जानी है, उसमें से 15 किलोमीटर का क्षेत्र एनएचएआई के दायरे में आता है. एक साल में जुडको ने एनओसी के लिए कई बार एनएचएआई को पत्र लिखा. इसे लेकर जुडको और एनएचएआई के अधिकारियों के बाच कई बार मीटिंग भी हुई है, लेकिन अब तक जुडको को एनओसी नहीं मिला है.

कहां फंसा है पेच

रांची के तिलता चौक से पिस्का मोड़ और पिस्का मोड़ से बनहौरा तक 15 किलोमीटर की सड़कें एनएचएआई के अंतर्गत आती है. यहां सड़क को उखाड़ने और उसे फिर से बनाने के मामले को लेकर पेच फंस गया है. एनएचएआई का कहना है कि पाइप बिछाने के लिए पूरी सड़क उखाड़नी पड़ेगी. इसलिए पूरी सड़क को उखाड़ने और उसे फिर से बनाने का खर्च जुडको को देना होगा. जबकि जुडको का कहना है कि पूरी सड़क बनाने में काफी खर्च आ जाएगा, इसलिए वह सिर्फ उतनी ही सड़क बनाना चाहता है, जितना वो उखाड़ेगा.

गली-मुहल्लों में बिछ गया पाइप, लेकिन पानी आने का पता नहीं

शहरी जलापूर्ति की यह प्रमुख योजना है. 19.60 किलोमीटर राइजिंग पाइप लाइन बिछने के बाद उसे ड्रिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा. यही डिस्ट्रीब्यूशन लाइन गली-मुहल्लों तक पहुंचेगी. रांची में 348 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछायी जानी है, जिसमें से करीब 200 किलोमीटर पाइपलाइन बिछ चुकी है. बाकी बचे 148 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का काम भी तेजी से चल रहा है, लेकिन पाइपलाइन राइजिंग पाइपलाइन बिछने के बाद ही उनसे जुड़ पाएंगी. गौरतलब है कि 2024 तक रांची के 172000 घरों में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन साल भर से मुख्य काम ही लटका हुआ है. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/bjp-will-celebrate-44th-foundation-day-on-thursday-leaders-and-workers-will-put-party-flag-in-homes/">भाजपा

गुरुवार को मनाएगी 44वां स्थापना दिवस, नेता-कार्यकर्ता घरों में लगाएंगे पार्टी का झंडा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp