Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जो काम 65 सालों में नहीं हुआ, वो सिर्फ 9 साल में हुआ : जनरल वीके सिंह

Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड)  वीके सिंह ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए  केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनाईं. कहा कि जो काम आजादी के बाद 65 सालों में नहीं हुआ, वो मोदी सरकार के सिर्फ 9 सालों में हुआ है. मौेके पर उनके साथ भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी थे. प्रेस वार्ता में  मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित एक प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया. जेनरल वीके सिंह ने कहा कि इन 9 सालों में सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. विकास को एक नयी दिशा दी है और ये हर क्षेत्र में है. इसके अलावा पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है. प्रधानमंत्री जहां भी गए, वहां उन्हें सम्मान मिला जो भारत का सम्मान है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/29rc_m_185_29052023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

भारत में गैस का सिलिंडर सबसे सस्ता

महंगाई पर पत्रकारों के सवाल पर जनरल सिंह ने कहा कि अभी गैस का सिलिंडर जिस दर में मिल रहा है, वो दुनिया में कहीं और नहीं है. पेट्रोल और डीजल के सवाल पर उन्होने कहा कि राज्य सरकार चाहे तो अपनी तरफ से सब्सिडी दे सकती है. गैर भाजपा राज्यों पर केंद्र सरकार के भेदभाव को उन्होxने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करती है. पाकिस्तान पर उन्होxने कहा कि पाकिस्तान में जो होता आया है, वही हो रहा है और पाकिस्तान के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं है. अपनी बरबादी के लिए वह खुद ही काफी है .

मोदी सरकार की ये मुख्य उपलब्धियां गिनाईं

  • 12 करोड़ घरों तक नल जल योजना के तहत स्वच्छ पानी
  • 9.6 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन
  • कोरोना के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन
  • आयुष्मान योजना से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
  • 1 रुपए में युवतियों के लिए सैनिटरी पैड
  • 93000 जन औषधि केंद्र में सस्ती दवा
  • किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 की राशि
  • उच्च शिक्षा में 10% इडब्ल्यूएस को लाभ
  • पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा
  • दिव्यांग कैटेगरी 7 से बढ़ाकर 21 की गयी
  • 9 साल में 74 नए एयरपोर्ट का निर्माण
  • 9 साल में 53 हजार 868 किमी एनएएच
  • 9 साल में 111 वाटर वे जो कभी नहीं बने थे
  • 9 साल में 21 वर्ल्ड क्लास ट्रेन की शुरूआत
  • 9 साल में 15 शहरों में मेट्रो सेवा शुरू
  • 9 साल में 15 नए एम्स का निर्माण
  • 9 साल में 700 नए मेडिकल कॉलेज
  • 9 साल में मेडिकल सीट 69, 663
  • 9 साल में 7 नए आईआईटी
  • 9 साल में 7 नए आईआईएम
  • 9 साल में 390 नए विश्वविद्यालय
  • 9 साल में 532 बिलियन डॉलर का निवेश
  • 162 देशों ने देश के 31 राज्यों में किया निवेश
  • 30 लाख युवाओं को 36 लाख करोड़ मुद्रा लोन
इसे भी पढ़ें – जनरल">https://lagatar.in/congress-retaliated-on-general-bk-singh-said-modi-government-was-built-on-the-foundation-of-strong-democracy-of-congress/">जनरल

बीके सिंह पर कांग्रेस का पलटवार, कहा – मोदी सरकार कांग्रेस के मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद पर बनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही