Search

 
 
 

देवघर सदर अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने कर्मी ने मांगे 7 हजार

समाजसेवी महेंद्र यादव की मदद से बीमार महिला सदर अस्पताल लाया गया था. महेंद्र यादव ने मीडिया के समक्ष अस्पताल के भ्रष्टाचार की परत खोलकर रख दी. उन्होंने देवघर डीसी को फोनर पूरे मामले की जानकारी दी.
 

Jitan Kumar  

Deoghar : झारखंड सरकार आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है. इसके ठीक उलट देवघर सदर अस्पताल में गरीब मरीजों का जमकर खून चूसा जा रहा है. ताजा मामला देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड से जुड़ा है. प्रखंड के तत्कालियो गांव की रहने वाली महिला मरीज जोगिया देवी को लेकर उसका पति इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचा. अस्पताल के कर्मी ने उसे भर्ती लेने व इलाज के लिए 7 हजार रुपए की मांग की. यह सुन गरीब पति सन्न रह गया. 


उसने सिविल सर्जन व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. समाजसेवी महेंद्र यादव की मदद से बीमार महिला सदर अस्पताल लाया गया था. महेंद्र यादव ने मीडिया के समक्ष अस्पताल के भ्रष्टाचार की परत खोलकर रख दी. उन्होंने देवघर डीसी को फोनर पूरे मामले की जानकारी दी. इस पर डीसी ने हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया. इस पूरे मामले में सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सुषमा वर्मा ने कहा कि मरीज के राशन कार्ड में त्रुटियां हैं, जिसकी वजह से उसे सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा. परिवार को 7  हजार रुपए देने ही पड़ेंगे.
सवाल उठता है कि लाचार, बेबस और बेसहारा लोगों की आखिर कोई क्यों नहीं सुनता.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही