Search

 
 
 

कर्मी ने की साथियों संग लूटा था पेट्रोल पंप, दो गिरफ्तार

 
Ranchi : पेट्रोल पंप लूटकांड का रांची पुलिस की टीम ने खुलासा कर ल‍िया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पंप के एक कर्मी सोनू गोप को को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की. पहले तो वह घटना में शामिल होने से इंकार करता रहा, मगर सख्ती से पूछताछ में उसने सारा राज उगल दिया. उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. साथ ही साथियों के नाम भी बताये. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इटकी थाना क्षेत्र के गढ़ गांव निवासी प्रीतम साहू को भी गिरफ्तार किया. दो फरार अपराधियों की तलाश में पुल‍िस छापेमारी कर रही है. बता दें क‍ि 12 अगस्‍त की शाम को इटकी के भुम‍िजा पेट्रोल पंप से दो लाख 73 हजार रुपये की लूट नकाबपोश 4 अपराधियों ने कर ली थी. पंप के कर्मी नि‍तेश कुमार ने इस संबंध में इटकी थाने में मामला दर्ज कराया था. जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कर लिया. फरार दोनों अपराधियों की ग‍िरफ्तारी के ल‍िए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : आलमगीर">https://lagatar.in/alamgir-alams-instructions-party-mlas-should-not-go-out-of-jharkhand/">आलमगीर

आलम का निर्देश, झारखंड से बाहर न जाएं पार्टी के विधायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही