Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टिनप्लेट में 20% बोनस होने पर मजदूरों ने टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व पूरी टीम का किया अभिनंदन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में मंगलवार को मजदूरों ने यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और उनके टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया उन्होंने पूरी कमेटी को माला पहनाया और पूरी कमेटी पर अपनी आस्था जताया. मजदूरों ने कहा कि हम लोगों ने जो टीम बनाई है वह अपना काम सही तरीके से मजदूर हित में कर रही है . उन्होंने कहा कि अगर किसी को यूनियन देखनी है तो गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में आकर देखें कि किस तरीके से अध्यक्ष राकेशवर पांडे, उपाध्यक्ष परमिंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, अन्य पदाधिकारी और कमेटी मेंबरों की टीम ने पहले ग्रेड में इतिहास बनाया. उसके बाद पूरी टीम ने कोरोना काल में अच्छा प्रोडक्शन दिया. कंपनी को अच्छी प्रॉफिट हुई और उसका नतीजा है कि मजदूर आज 20% बोनस के हकदार हुए.

कर्मचारियों ने खुशी में सभी को खिलाई मिठाई

कंपनी के कर्मचारियों ने खुशी में सभी को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर धन्यवाद दिया. इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, संयुक्त महामंत्री गौतम डे, मुन्ना खान, रमेश राव, पीएन सिंह और कोषाध्यक्ष एनके ओझा, सहकोषाध्यक्ष दलजीत सिंह कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, इंदरजीत सिंह, वकील खान राजकुमार सिंह, हरजीत सिंह, साईं बाबू राजू, बी सतीश राव, कलाम नबी खान, पी रविशंकर, संग्राम किशोर दास, संजय कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, संजीव प्रसाद, अवधेश प्रसाद, जयशंकर सिंह, जगजीत सिंह, बद्रीनाथ प्रसाद, काशीनाथ राय, रणजीत सिंह, राकेश कुमार दिलबागी, मोहिबुल रहमान, बलदेव सिंह, इरावती लकड़ा, अमृत कुमार झा, हरिशंकर कुमार और कंपनी के कई कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही