Search

 
 
 

दुनिया गहरे संकट में है…संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने विश्व के नेताओं को आगाह किया

 
UN  : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने विश्व नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया गहरे संकट में है. उन्होंने गत तीन साल में पहली बार विश्व नेताओं के साथ होने वाली आमने-सामने की बैठक से पहले कहा कि संघर्ष, जलवायु आपदा, बढ़ती गरीबी और असमानता एवं यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद महाशक्तियों के बीच पैदा हुई दरार को पाटने के लिए काम करने की जरूरत है. नेताओं की मंगलवार को शुरू हो रही बैठक में भाषण और टिप्पणी से पहले गुतारेस ने रेखांकित किया कि न केवल जलवायु परिवर्तन के संकट से धरती को बचाने की बल्कि कोविड-19 महामारी से निपटने की भी वृहद चुनौती है. इसे भी पढ़ें : हिजाब">https://lagatar.in/hijab-controversy-karnataka-government-told-the-supreme-court-this-is-a-conspiracy-of-pfi/">हिजाब

विवाद : कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- यह PFI का षड्यंत्र, लड़कियों को मोहरा बनाया गया

पाकिस्‍तान में भयानक बाढ़ आयी हुई है

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के अनुसार दुनिया पहले ही बारूद के ढेर पर है. उन्होंने रेखांकित किया कि विकासशील देशों के समक्ष महामारी से उबरने के लिए वित्तीय संसाधन की कमी की चुनौती है जिसकी वजह से उन देशों में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला अधिकारों पर विपरीत असर पड़ सकता है. गुतारेस का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब पाकिस्‍तान में भयानक बाढ़ आयी हुई है. वहीं दक्षिण-पश्चिमी जापान में दस्तक देने के बाद उष्णकटिबंधीय तूफान मंगलवार को प्रशांत महासागर की तरफ बढ़ गया. इस कारण 100 से अधिक लोग घायल हो गये हैं और यातायात व बिजली आपूर्ति की सुविधाएं ठप पड़ गयी हैं. तूफान नानमादोल ने उत्तरी तोक्यो की ओर बढ़ने से पहले दक्षिणी जापान में काफी नुकसान किया. इसे भी पढ़ें :  भाजपा">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-bjps-mayors-conference-cities-cannot-be-benefited-by-election-centric-thinking/">भाजपा

के महापौर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, चुनाव केंद्रित सोच से शहरों का भला नहीं किया जा सकता
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही