Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अखरा से विमुख युवा पीढ़ी मूल संस्कृति से भटक रही : पद्मश्री मधु मंसूरी

Ranchi : रविदास युवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को लोवाडीह जागरण मैदान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. मौके पर पद्मश्री मधु मंसूरी ने कहा कि हर वर्ग के लोग पढ़- लिख रहे हैं. लेकिन हम अपनी हासा- भाषा को भूल रहे हैं. युवा पीढ़ी अखरा से विमुख हो रहे हैं. डीजे साउंड पर नाच- गान कर रहे हैं. पारंपरिक लोक नृत्य को भूलते जा रहे हैं. मूल संस्कृति से भटक रहे हैं. इसे बचाने की जरूरत है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पद्मश्री मुकुंद नायक और लोक गीतकार एवं पद्मश्री मधु मंसूरी.

बाबा साहेब ने लोगों को आजादी से जीना सिखाया- पद्मश्री मुकुंद नायक

इस दौरान पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि बाबा साहेब ने लोगों को आजादी से जीना सिखाया. आज इन्हीं की देन है कि हर जगह लोग पढ़ -लिखकर आगे बढ़ रहे हैं. रविदास महासभा अध्यक्ष सुहेल राम ने कहा कि समाज के लिए जियो जिंदगी का एक उद्देश्य बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है. आजकल भाग-दौड़ की जिदंगी है. आज इंसान वही है जो समाज की चिंता करता हो और समाज के लिए कार्य करता है. लोगों की मदद कर आगे बढ़ने की जरूरत है. शाम में रंगारंग सांस्कृति कार्यकम हुए. आयोजन में अध्यक्ष चंद्रदेव राम, सचिव बिनोद राम, महादेव पाहन, गौतम राम, लालधन नायक, आलोक कुजूर, अरूण नायक समेत हजारो लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – इचाक">https://lagatar.in/laborer-died-due-to-mnrega-well-collapse-in-ichak-5-injured-3-referred/">इचाक

में मनरेगा कूप धंसने से मजदूर की मौत, 5 घायल, 3 को किया गया रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही