Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कीटनाशक दवा खाकर युवक ने दी जान, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

Garhwa :  गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी रामनाथ बिंद के बेटे विपिन बिंद (35 वर्ष) ने कीटनाशक दवा खा लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि शराब के नशे में उसने घर में झगड़ा किया था. जिसके बाद वह घर से लगमा गांव चला गया. वहां जाकर कीटनाशक दवा क्यों खाया, कैसे खाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. घर लौटते ही एकाएक उसकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

पति से झगड़े के बाद महिला ने खाया कीटनाशक

पलामू जिला के रेहला थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव में पति से झगड़े के बाद एक महिला ने कीटनाशक दवा खा ली. जानकारी मिलने पर आनन-फानन में परिजन उसे गढ़वा सदर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. डॉक्टर के अनुसार अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. महिला करकट्टा गांव के अरुण मेहता की पत्नी है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने कीटनाशक दवा खा ली. इसे भी पढ़ें : फैमिली">https://lagatar.in/72-cases-of-family-dispute-came-in-the-family-court-in-four-months-21-families-resettled/">फैमिली

कोर्ट में चार माह में पारिवारिक विवाद के आए 72 मामले, 21 परिवारों का फिर से बसा घर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही