Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन के फुटब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, स्थिति नाजुक

 
Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज से 3 जून शनिवार को एक युवक ने छलांग लगा दी. युवक 25 हजार हाईटेंशन के तार से टकरा कर से बुरी तरहसे झुलस गया. इसके बाद आरपीएफ  के जवान पहुंचे व शटडाउन करा कर व्यक्ति को मालगाड़ी से बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इस बीच प्लेटफार्म संख्या 3 के पास अफरा तफरी का माहौल रहा. बताया गया है कि युवक धनसार का रहने वाला है और उसका नाम प्रमोद अग्रवाल है. वह धनबाद जंक्शन के बाहरी पुल से पुराना बाजार की ओर जा रहा था. तभी बीच पुल से मालगाड़ी पर छलांग लगा दी. वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया व बुरी तरह से झुलस गया. वह मालगाड़ी के डिब्बे में जा गिरा. इसके बाद आनन-फानन में आरपीएफ को सूचना दी गई. उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएनएमसीएच ले जाया गया. मगर वहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही