Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होटल के तीसरे तल्ले से कूदकर युवक ने जान देने की कोशिश की, महिला मित्र से मिलने हरियाणा से आया था रांची

Ranchi :  महिला मित्र से मिलने हरियाणा से रांची आये युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की.  यह घटना राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू स्थित एक होटल की है. जहां शनिवार को पीयूष नाम के एक युवक ने होटल के तीसरे तल्ले से  छलांग लगा दी. इस घटना में पीयूष को गंभीर चोटें आयी है. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि महिला मित्र के साथ होटल में अनबन के बाद पीयूष ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जो युवती पीयूष से मिलने होटल आयी थी, उससे भी पूछताछ की जा रही है. (पढ़ें, 100">https://lagatar.in/100-crore-mid-day-meal-scam-the-sword-of-arrest-hangs-on-sanjay-tiwari-ed-takes-warrant-from-court/">100

करोड़ मिड डे मील घोटाला : संजय तिवारी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, ED ने कोर्ट से लिया वारंट)

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के रहने वाले पीयूष गुप्ता ने अचानक होटल के कमरे स्थित बालकनी से छलांग लगा दी और नीचे खड़ी एक कार के ऊपर गिर गया. गिरने की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी दौड़े-दौड़े वहां पर पहुंचे. उस दौरान एक महिला भी मौजूद थी. जिसने होटल वालों को बताया कि उसने होटल के तीसरे तल्ले से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है.  जिसकी वजह से उसे  गंभीर चोटें आयी हैं. फिर होटल के कर्मचारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड">https://lagatar.in/bollywood-film-editor-aseem-sinha-taught-the-tricks-of-editing-to-the-students-of-rus-mass-communication/">बॉलीवुड

फिल्म एडिटर असीम सिन्हा ने आरयू के मास कम्युनिकेशन में छात्रों को सिखाये एडिटिंग के गुर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही