Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : तीन दिन पहले युवक की जबरन हुई थी शादी, आज फंदे पर मिली लाश

Advertisement
Advertisement
Balumath (Latehar) : बालूमाथ अनुमंडल के बारियातू थाना क्षेत्र के हिसरी ग्राम निवासी बिपिन कुमार सिंह (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बिपिन सिंह की तीन दिन पूर्व डाढ़ा गांव में शादी करायी गई थी. शादी के महज तीन दिन के अंदर मुक्की स्थित महुआ पेंड़ में फंदे से झूलकर उसने अपनी जान दे दी. वह हिसरी ग्राम निवासी अजय कुमार सिंह का छोटा बेटा था. घटना की सूचना मिलते ही बारियातू थाना के एएसआई बिंदेश्वर महतो सदलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. मृतक के पिता अजय कुमार सिंह ने थाना में आवेदन के देकर बताया कि बिपीन सोमवार रात्रि अपने कमरे में सोया हुआ था. मंगलवार की अहले सुबह पांच बजे मैं किसी काम को लेकर उठाने गया तो बिपीन की पत्नी शिम्पी कुमारी ने बताया कि तीन बजे के आसपास पानी पीने की बात कहकर रूम से बाहर गए तब से रूम में वापस नहीं लौटे. उसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की. इसी बीच ग्रामीणों से जानकारी मिली की मुकी आहरा के समीप महुआ के पेड़ में फांसी पर लटका एक शव है. तब हम सभी परिवार ग्रामीणों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे, तो देखा कि शव मेरा पुत्र का ही है. आगे बताया कि 14 अक्टूबर को डाढा के ग्रामीणों ने मेरे पुत्र बिपीन को बारियातू हाई स्कूल के पास बुलाकर बंधक बनाकर डाढा गांव ले गए . कुछ ही देर बाद डाढ़ा निवासी द्वारा हिसरी निवासी सुनील सिंह के मोबाइल पर फोन कर कहा गया कि बिपीन की शादी करानी है, आप लोग डाढा गांव आईए. तह हम कुछ ग्रामीणों के साथ डाढा गांव पहुंचे और मामले कि जानकारी ली. मैं डाढा के ग्रामीणों से शादी के लिए एक माह का समय मांगा था पर मेरी बात को किसी ने नहीं सुनी. 15 अक्टूबर को मेरे बेटे बिपीन की शादी शिम्पी कुमारी के साथ कराकर मेरे घर हिसरी पहुंचा दिया गया. तब से मेरा बेटा बिपीन मानसिक रूप से काफी तनाव में रह रहा था. मृतक के पिता ने डाढा, बालूमाथ, झाबर चतरा जिले के बगरा (चतरा) गांव के कुछ लोगों का नाम देकर थाना से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. वहीं घटना के संबंध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक के पिता ने आवेदन दिया है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. तत्वरित कार्रवाई की जा रही है. इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/21-officers-of-jharkhand-administrative-service-moved-from-here-to-there-see-the-complete-list-here/">झारखंड

प्रशासनिक सेवा के 21 पदाधिकारी इधर से उधर, यहां देखें पूरी लिस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही