Search

 
 
 

आपसी विवाद में कर दी थी युवक की हत्या, एक युवक और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

 
Simdega : सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरगढ़ में गंदूर साहू के खेत में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड की इस घटना को 07 अप्रैल को अंजाम दिया गया था. कोलेबिरा पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी थी. टेक्निकल सेल की मदद से जांच में जुटी पुलिस ने दो अभियुक्तों को धर दबोचा. गिरफ्तार अभियुक्तों में रूसू सोलंकी (32 वर्ष), पिता स्व. मुचुराय सोलंकी और उसकी प्रेमिका अंजली बरला (26 वर्ष) शामिल है. रूसू गितिलवाला थाना गुदरी जिला पश्चिम सिंहभूम एवं और अंजली अंधारी गाढ़ा लचरागढ़ थाना कोलेबिरा जिला सिमडेगा की रहने वाली है. रुसू सोलंकी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, होंडा साइन मोटरसाइकिल, दो स्मार्टफोन को जब्त कर लिया है. मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है. गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : 101">https://lagatar.in/rs-101-crore-scam-accused-sanjay-tiwari-reached-rims-on-march-25-pictures-captured-in-cctv/">101

करोड़ घोटाले का आरोपी संजय तिवारी 25 मार्च को पहुंचा था रिम्स, CCTV में तस्वीरें कैद
कोलेबिरा थाना में एसडीपीओ डेविड डोडराय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आपसी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. आरोपियों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. घटना को लेकर मृतक अनिल बारला की पत्नी पुष्पा बारला ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुष्पा ने पुलिस को बताया था कि रात्रि 9:00 बजे तीन अज्ञात युवक उनके घर आए. बताया कि जलडेगा में कहीं पर लड़की देखने गए थे. तीनों युवक ने बताया कि हम आपकी दीदी के ससुराल के हैं. मेहमान समझकर उसने उन्हें जलपान कराया. फिर तीनों युवक अनिल बारला को अपने साथ ले गए, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. जंगल में एक अज्ञात लाश मिली, जिसकी पहचान अनिल के रूप में हुई थी. इसे भी पढ़ें : 9">https://lagatar.in/hemlal-returns-to-jmm-after-9-years-bjp-jolts-in-santhal/">9

साल बाद हेमलाल की झामुमो में वापसी, बीजेपी को संथाल में झटका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही