Search

 
 
 

रामनवमी जुलूस देखने निकला युवक अबतक नहीं लौटा घर, एक लड़की से पुलिस ने की पूछताछ

 
Ranchi : राजधानी रांची के रातू रोड इलाके के इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में रहने वाला 24 साल का रोहित शर्मा बीते 17 अप्रैल से लापता है. वह घर में रामनवमी जुलूस देखने जाने की बात कह कर निकाला था, उसके बाद से अब तक घर नहीं लौटा है. उसे दिन से उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है. परिजन परेशान हैं और उसके खोजबीन के लिए अपने स्तर से तो प्रयास कर ही रहे हैं, थाने में भी बीते 19 अप्रैल को एक गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. मिले आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. हालांकि अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बता दें कि रोहित अपने  70 वर्षीय नाना सहदेव शर्मा के घर रहकर पढ़ाई लिखाई कर रहा था. सहदेव शर्मा ने बताया कि रोहित उसका एकमात्र सहारा है. वह बचपन से ही रोहित को अपने पास रखकर पढ़ाई लिखाई करा रहे हैं. अब जब उन्हें सहारे की जरूरत पड़ी तो रोहित पता नहीं कहां चला गया. हम लोगों को बहुत चिंता हो रही है, समझ नहीं आ रहा है क्या करें.

प्रेम-प्रसंग का भी मामला आ रहा है सामने

रोहित के लापता होने में प्रेम-प्रसंग का भी मामला भी सामने आ रहा है. जानकारी के अनुसार रोहित के नाना-नानी के बयान के आधार पर पुलिस ने रोहित के संपर्क में रहने वाली एक लड़की से भी पूछताछ की है. हालांकि लड़की अपना बयान बदल रही है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही युवक की तलाश कर ली जाएगी. इसे भी पढ़ें : देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-of-ashish-mishra-gang-arrested-with-weapons/">देवघर:

आशीष मिश्रा गिरोह के तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही