Search

 
 
 

चला तोरे भैया बहिन मन मसीही लागिन चरणी बनाए गीतों पर थिरके युवा

 
Ranchi: पुरूलिया रोड स्थित लोयला ग्राउंड से शनिवार को कार्निवाल जुलुस निकाला गया. इसमें रांची के हजारों युवा शामिल हुए. झारखंड क्रिश्चियन युथ एसोसिएशन की अगुवाई में यात्रा उत्सव शुरू हुआ. जुलुस लोयला मैदान,डंगरा टोली और अलबर्ट एक्का चौक तक जुलुस निकला. संत मरिया महागिरजा घर चर्च के फादर अंजलुस एक्का ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परमेश्वर से विनती किया. इस मौके पर अध्यक्ष कुलदीप तिर्की, मुख्य संरक्षक अलविन लकड़ा,कार्यकारी अध्यक्ष शैलु डहंगा,महासचिव हर्षित तिर्की, फादर सुजित तिग्गा,माइकल कच्छप,प्रदीप माड़की,कृष्णा महतो,जेसीए पास्टर सुजित ने शांति का प्रतिक कबूतर और गुब्बारा उड़ाकर कार्निवाल को रवाना किया. इसे भी पढ़ें -रामगढ़:">https://lagatar.in/free-health-checkup-camp-in-court-145-patients-examined/">रामगढ़:

सिविल कोर्ट में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप,145 मरीजों की हुई जांच

इन लोगों ने दी प्रस्तुती

गायक विक्रम पारधिया के संग गितार वाजक रोणी एक्का,लीड बैंड अमन बाखला, अमित बाखला,ढोलक वादक अमृत एक्का और की बोर्ड वादक अमित ने सभी गीतों में साथ दे रहे थे. चला तोरे भैया बहिन मन मसीही लागिन चरणी बनाये के गीत गाए जा रहे थे. डीजे साउंड आगे बढ़ रही थी. इसके पीछे हजारों युवा एक दूसरे के हाथ पकड़कर थिरक रहे थे. युवा महिला पुरूष भी गीत गाकर के संग झूम रहे थे. युवाओं के माथे पर लाल सफेद रंग का क्रिसमस टॉपी दिखाई दे रही थी. एक से बढकर एक गीत प्रस्तुत की गई. इसे भी पढ़ें -बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandis-insistence-on-acute-shortage-of-doctors-in-health-centers-of-dhanwar/">बाबूलाल

मरांडी का स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह, दूर करवाएं धनवार के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही