Garhwa : गढ़वा में बिजली पानी की समस्या से लोग परेशान हैं. शुक्रवार को इसके विरोध में लोगों ने बाइक रैली निकाली. वहीं नगर परिषद क्षेत्र के युवाओं ने गढ़वा समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन कर उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा. डीसी से मिलने पहुंचे युवाओं को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. बताया गया कि क्षतिग्रस्त टावर पोल की मरम्मत का कार्य चल रहा है. मरम्मत पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. डीसी ने आश्वासन दिया कि 20- 25 दिन के अंदर टावर खड़ा कर भागोडीह ग्रिड से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. इससे बिजली की जो समस्या है वह दूर हो जाएगी. मौके पर उपस्थित भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, सांसद प्रतिनिधि, नगर परिषद आनंद जायसवाल, व्यवसायी कुणाल केसरी, बबलू श्रीवास्तव, अनीश सिंह, रूपेश गुप्ता, राजू केसरी, डब्लू चौबे और अन्य साथीगण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wife-filed-a-case-of-harassment-against-dsp-of-special-branch/">हजारीबाग
: विशेष शाखा के डीएसपी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया प्रताड़ना का केस [wpse_comments_template]
बिजली-पानी की समस्या को लेकर गढ़वा के युवाओं ने डीसी से की मुलाकात
Leave a Comment