Search

 
 
 

झारखंड के युवा सड़क पर परेशान हैंः नवीन जायसवाल

 
Ramgarh: भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 23 अगस्त को रांची में युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा. रैली को लेकर एक होटल में मंगलवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इसमें हटिया के भाजपा विधायक नवीन जायसवाल शामिल हुए. जायसवाल ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगा है. चाहे रोजगार देने का मामला हो या फिर उन्हें बेरोजगारी भत्ता देने का. राज्य सरकार द्वारा जो भी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई वह सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. राज्य में आंगनबाड़ी सेविका हो या सहायक शिक्षक, सहायक पुलिसकर्मी ये सभी आंदोलन कर रहे हैं. चुनाव के पूर्व किए गए वादों को अभी तक हेमंत सरकार ने पूरा नहीं किया. सरकार बनने से पहले पांच लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया, लेकिन अब तक पांच हजार नौकरी ही दे पाए.

झारखंड के युवा 23 अगस्त को रांची में भरेंगे हुंकार 

नवीन ने कहा कि सरकार युवाओं का भविष्य को बेच रही है. झारखंड को झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार ने बेच दिया है. झारखंड के युवा सड़क पर परेशान हैं और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालने के लिए विवश हैं. राज्य सरकार को नींद से जगाने और वादा याद दिलाने के लिए झारखंड के युवा 23 अगस्त को रांची में हुंकार भरेंगे. भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजयुमो के बैनर तले रामगढ़ जिले से 23 अगस्त को 15000 से अधिक युवा रांची के लिए रवाना होंगे और वहां सीएम आवास का घेराव करेंगे. उन्होंने कहा कि रामगढ़ के युवा हेमंत सरकार द्वारा किए गए वादे पूरा नहीं होने से आक्रोशित हैं. जिला सहित राज्य के युवा विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को सत्ता से हटाने के लिए तैयार हो चुके हैं. वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव, अनमोल सिंह, राजू चतुर्वेदी व विजय जायसवाल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - सचिन-माही">https://lagatar.in/after-sachin-mahi-now-a-biopic-will-be-made-on-yuvraj-singh-makers-made-the-announcement/">सचिन-माही

के बाद अब युवराज सिंह पर बनेगी बॉयोपिक, मेकर्स ने की अनाउंसमेंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही