Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान से चोरी का खुलासा, नेपाल से तीन आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News: गिरफ्तार आरोपियों में नितेश पटेल बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र का निवासी है. दूसरा आरोपी जितेन्द्र साह उर्फ चोना रक्सौल थाना क्षेत्र के आश्रम रोड, छठियाघाट का रहने वाला है. वहीं, तीसरा आरोपी गोविन्द चौधरी सुपौल जिले के राघोपुर क्षेत्र अंतर्गत धरमपट्टी का निवासी है.
 
घटना की जानकारी देती पुलिस

Shambhu Kumar
Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 52 मोबाइल फोन चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को नेपाल से गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए विभिन्न कंपनियों के 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. वहीं, दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को अज्ञात चोरों ने चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर उठाकर 52 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था.जिसके बाद विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में अलग-अलग छापेमारी दल गठित किए गए. पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए अनुसंधान किया.जांच के दौरान चोरी की घटना में पांच आरोपियों की संलिप्तता सामने आई.

 

गिरफ्तार आरोपियों में नितेश पटेल बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र का निवासी है. दूसरा आरोपी जितेन्द्र साह उर्फ चोना रक्सौल थाना क्षेत्र के आश्रम रोड, छठियाघाट का रहने वाला है. वहीं, तीसरा आरोपी गोविन्द चौधरी सुपौल जिले के राघोपुर क्षेत्र अंतर्गत धरमपट्टी का निवासी है. पुलिस ने इनके पास से 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

 

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए सीआईडी की फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया था.टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए, जिससे अनुसंधान में मदद मिली.

 

पुलिस के अनुसार, मामले में शेराज और संजय सहनी नामक दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई है.दोनों बिहार के मोतिहारी जिले के निवासी बताए गए हैं. उनकी गिरफ्तारी और शेष मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही