Search

 
 
 

Latehar News: जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय में चोरी, प्रतुल शाहदेव ने की कार्रवाई की मांग

जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के महुआमिलान स्थित न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय (रोल) में कंप्यूrटर लैब से आठ बैटरियों की चोरी कर ली गयी है. इस संबंध में चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
 
Latehar News

Latehar: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के महुआमिलान स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय (रोल) में कंप्यूrटर लैब से आठ बैटरियों की चोरी कर ली गयी है. इस संबंध में चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

Uploaded Image

इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने चिंता व्यक्त की है. उन्होेने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. यह केवल विद्यालय की संपत्ति की चोरी नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके डिजिटल भविष्य पर सीधा प्रहार है. जिस कंप्यूटर लैब के माध्यम से बच्चों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, उसे इस प्रकार निशाना बनाया जाना अत्यंत निंदनीय है. 

इसे भी पढ़ें: 

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इससे पहले भी हाल में महुआमिलान क्षेत्र में लाखों रुपये मूल्य के केबल की चोरी की घटना हो चुकी है. लगातार हो रही ऐसी वारदात यह संकेत देती है कि अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और उन पर कानून का भय नहीं रह गया है.

 

प्रतुल ने जिला के पुलिस के उच्च अधिकारियों इस मुद्दे पर बात कर घटना के शीघ्र उद्भेदन का आग्रह किया. इस चोरी की घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. प्रतुल ने कहा कि विद्यालय जैसी शैक्षणिक संस्थाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही