Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर मंदिर में चोरी मामला : प्रतुल शाहदेव के नेतृत्व में सनातनियों ने निकाला विरोध मार्च

7 दिन बीत जाने के बाद भी अबतक नहीं हुआ खुलासा Chandwa : लाखों सनातनियों के आस्था का केंद्र चंदवा के नगर में स्थित शक्ति पीठ मां उग्रतारा मंदिर चोरी की घटना हुई. घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी अबतक चोरी कांड का खुलासा नहीं हुआ. इससे श्रद्धालुओं में गुस्सा है. गुरुवार को सनातनियों ने प्रतुल शाहदेव के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से आक्रोश मार्च निकाला. मार्च इंदिरा गांधी चौक स्थित आईबी से निकलकर सीधे चंदवा थाना पहुंची और अपनी नाराजगी को थाना प्रभारी के समक्ष रखा. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मां नगर भगवती मंदिर में चोरी की घटना से हजारों श्रद्धालुओं की भावना को ठेस पहुंची है. 7 दिन बीत गए, मगर अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने से सनातनियों में काफी आक्रोश है. इसे भी पढ़ें : किसानों">https://lagatar.in/the-suffering-of-the-farmers-life-has-not-changed-with-strawberries-the-fear-of-drowning-in-debt-is-haunting/">किसानों

की पीड़ा… स्ट्रॉबेरी से जीवन तो नहीं बदला, कर्ज में डूबने का सता रहा डर
थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा कि अतिशीघ्र ही चोरी कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा. इस कांड में शामिल सभी अभियुक्तों को कड़ी सजा मिलेगी. पुलिस सारा काम छोड़कर इस चोरी कांड के उद्भेदन में लगी हुई है. थाना प्रभारी से मिले आश्वासन के बाद लोगों से राय लेकर प्रतुल समेत सभी सनातनी थाना से वापस लौट गए. मौके पर प्रधान भुनेश्वर गंझू, मीनाक्षी देवी,राजू पाठक, रोहित शाहदेव, विजय गुप्ता, दीपक निषाद, रिक्की, आशीष सिंह, मनोज पाठक, संजय साहू, कृष्णा, दारा सिंह, विकास कुमार, उदय गुप्ता, राजू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

अगली बार घेराव सांकेतिक नहीं प्रचंड होगा : प्रतुल

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि थाना प्रभारी के आश्वासन से आज हम सभी वापस जा रहे हैं. लोगों की राय के बाद और समय हम प्रशासन को देते हैं, लेकिन यदि प्रशासन जल्द सार्थक परिणाम नहीं देती है तो अगली बार घेराव सांकेतिक नहीं प्रचंड होगा. प्रतुल ने कहा कि आश्वासन के बाद फिलहाल आगे तय कार्यक्रम को अस्थायी रूप से स्थागित किया जा रहा है, जिसमें डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव शामिल था. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-cm-said-on-the-defeat-of-upa-this-is-all-a-game-of-money-power/">रामगढ़

उपचुनावः यूपीए की हार पर बोले सीएम, ‘ये सब है धनबल का खेल ’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही