Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

19 की उम्र में चोरी, 69 में गए जेल, जानें क्या है मामला

Chhapra: रेलवे में चोरी के एक मामले में 50 साल बाद दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. खास बात यह है दोनों आरोपियों ने जुर्म तब किया था जब ये 19-20 साल के थे, और जब गिरफ्तारी हुई तो ये 68-69 साल के हो गए. आरोपियों ने जवानी में अपराध को अंजाम दिया था, लेकिन रेल पुलिस ने उन्हें बुढ़ापे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पकड़े गए दोनों आरोपी 19 से 20 साल की उम्र में क्राइम कर फरार हो गए थे. अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को 68 से 69 साल की उम्र में गिरफ्तार किया. लगभग 50 साल तक दोनों पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में सफल रहे. इसे पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-lalus-daughter-rohini-said-rahul-gandhi-became-a-victim-of-ignorance/">बिहार

: लालू की बेटी रोहिणी ने कहा- नासमझी के शिकार हुए राहुल गांधी

क्या है मामला

प्रभु राय और गोधन भगत दोस्त थे. दोनों ने रेलवे में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. दोनों सोनपुर नयागांव थाना कांड संख्या 23/74 में आरोपी हैं. अपराध के वक्त एक की उम्र 19 साल थी और दूसरे की 20 साल थी. उस वक्त इन दोनों ने चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया था. अभी प्रभु राय 68 वर्ष के हैं, जबकि गोधन भगत 69 के. दोनों के नाम स्थायी वारंट निर्गत हुआ था. अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आरोपी नयागांव से तो दूसरा डोरीगंज से पकड़ा गया है. हालांकि दोनों रहनेवाले सोनपुर व नयागांव इलाके के ही हैं. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribals-celebrated-sarhul-festival-at-sido-kanhu-playground-sindri/">धनबाद

: सिदो-कान्हू खेल मैदान सिंदरी में आदिवासियों ने मनाया सरहुल पर्व
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही