Search

 
 
 

बरकट्ठा में एक ही रात आठ घरों में चोरी, गांव में दहशत

 
विधायक अमित यादव ने किया निरीक्षण, पीड़ितों से की बात वरीय पुलिस अधिकारियों से बात कर शीघ्र कार्रवाई करने का दिया निर्देश Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कल्हाबाद पारटांड़ में शनिवार की रात आठ घरों में चोरों ने हाथ साफ किए. जानकारी के अनुसार सोना-चांदी जैसे जेवरात, हजारों रुपए नगदी, मोबाइल और अन्य घरेलू सामान की चोरी कर ली गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं. उधर चोरी के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मौके पर विधायक अमित कुमार यादव को फोन पर घटना की जानकारी दी. उसके बाद विधायक के निर्देशानुसार तत्काल बरकट्ठा पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और रिपोर्ट दर्ज की गई. साथ ही विधायक अमित कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर चोरी हुए घरों का निरीक्षण कर पीड़ितों से पूछताछ की. विधायक ने मौके पर एसपी, डीएसपी और स्थानीय थाना प्रभारी से बात कर इस घटना को अंजाम देने वालों पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :बरकट्ठा">https://lagatar.in/anger-erupted-among-girl-students-in-kasturba-residential-school-of-barkatha/">बरकट्ठा

के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्राओं का भड़का आक्रोश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही