Search

 
 
 

हजारीबाग: परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में चोरी

 
Hazaribagh: विष्णुगढ़ के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर सामानों की चोरी कर ली. चोरों ने कार्यालय के सामान को बिखेर दिया. चोरी गए सामानों में सीसीटीवी, इन्वर्टर, बैट्री, पंखा, वाल घड़ी, साउंड बॉक्स, माइक समेत दूसरी चीजें शामिल हैं. मंगलवार को स्कूल खुलने के बाद चोरी की घटना की जानकारी मिली. इसकी सूचना विष्णुगढ़ थाना को दे दी गई. चोरी के क्रम में चोरों ने अलमारियों के लॉक तोड़कर पूरा खंगाला. कागजों को छितरा दिया. कुर्सी पर चढ़कर वाल फैन खोला और उसे साथ ले गए. चोरों ने पूरी निश्चिंतता से चोरी की घटना को अंजाम दिया. पहले भी इस स्कूल में चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं. असामाजिक तत्वों का भी यह स्कूल पसंदीदा जगह रही है. शराबियों के लिए रात में यह मयखाना बन जाता है. संभावना जताई जा रही है कि इन्ही तत्वों ने विद्या के इस मंदिर को निशाना बनाया है. अब तक पिछली चोरियों का उद्भेदन नहीं हो पाया है. इसी वजह से चोरों के हौसले बढ़े हैं. इसे भी पढ़ें - JBKSS">https://lagatar.in/breaking-ranchi-civil-court-refuses-to-grant-bail-to-jbkss-president-jairam-mahto/">JBKSS

अध्यक्ष जयराम महतो को बेल देने से रांची सिविल कोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही