Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आस्था के केंद्र नगर मंदिर में चोरी बर्दाश्त से बाहर : प्रतुल शाहदेव

24 घंटे के बाद भी लातेहार पुलिस ने सीसीटीवी की नहीं की जांच Chandwa : लातेहार जिले के चंदवा में स्थित प्रसिद्ध मंदिर जिसमें लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, ऐसे मंदिर में चोरी जैसी घिनौनी घटना बर्दाश्त के बाहर है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कही. प्रसिद्ध नगर मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को प्रतुल शाहदेव मंदिर पहुंचे और मंदिर से जुड़े लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. प्रतुल ने कहा कि चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आस्था के केंद्र, जहां लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, ऐसे जगहों में भी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. लोहा-कोयला चोरी करते करते चोर अब मंदिरों में चोरी करने लगे हैं, जो कि प्रशासन के लिए एक खुली चुनौती है. 24 घंटे बीतने के बाद भी अबतक चोर का पकड़ में नहीं आना शर्मनाक है. प्रतुल ने कहा कि मां उग्रतारा मंदिर में सभी सनातनियों की अटूट आस्था है. इस घटना से सभी श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है. प्रतुल ने प्रशासन से इस मामले का जल्द उद्भेदन करते हुए चोरों को कड़ी सजा देने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :  बौखलाहट">https://lagatar.in/it-is-natural-for-cm-to-abuse-in-anger-babulal/">बौखलाहट

में सीएम का गाली देना स्वाभाविक : बाबूलाल

पुलिस की लापरवाही साफ आ रही नजर

प्रतुल ने कहा कि 24 घंटे के बाद भी लातेहार पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की जांच तक नहीं की. यह पुलिस की लापरवाही को दर्शाती है. पुलिस मामले को हल्के में ना ले. यह आस्था से जुड़ा हुआ विषय है. प्रतुल ने नगर से हटाये गये पुलिस पिकेट को पुनः स्थापित करने की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि मंदिर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था हो, यह सबकी जिम्मेदारी है. मौके पर गोकुल शाही, राजू यादव, राजू पाठक, दिलीप मिश्रा, अवध पाठक, मुकेश नायक, सुरेंद्र पाहन, जंगबहादुर पाहन, शंकर रामचंद्रवंशी, रविकांत ठाकुर समेत कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  जेजेएमपी">https://lagatar.in/jjmp-militants-killed-ajsu-leader-cum-contractor-manoj-munda-for-levy-two-arrested/">जेजेएमपी

 उग्रवादियों ने लेवी के लिए की थी आजसू नेता सह ठेकेदार मनोज मुंडा की हत्या, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही