Search

 
 
 

हजारीबाग : रामनगर पेट्रोल पंप के ऑफिस में चोरी, दो मॉनिटर, नगद समेत कई सामान उड़ा ले गए चोर

 
Hazaribagh : हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित जैन पेट्रोल पंप में रविवार की रात ग्रिल को क्षतिग्रस्त कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोर दो मॉनिटर और नगद 5000 रुपए समेत कई सामान चोरी कर ले गए. जब पेट्रोल पंप कर्मी सोमवार की सुबह पंप को खोलने पहुंचे तो चोरी की इस वारदात का खुलासा हुआ. पेट्रोल पंप के स्टाफ ने देखा कि ऑफिस के ग्रिल को किसी ने क्षतिग्रस्त किया है और अंदर घुसकर सारा सामान लेकर फरार हो गए. फिर सदर थाना पुलिस को सूचना दी. उसके बाद पीसीआर की टीम पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की. पंप कर्मी ने बताया कि रॉड के माध्यम से ग्रिल को चौड़ा किया गया और किसी ने घुसकर अंदर से रखे कंप्यूटर सहित सभी सामान और कुछ नगदी भी ले गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. सदर थाना पुलिस ने बताया कि देर शाम तक इस संबंध में किसी ने आवेदन नहीं दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-three-criminals-arrested-for-looting-with-fake-pistol/">चतरा

: नकली पिस्टल के साथ लूटपाट कर रहे तीन अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही