Search

 
 
 

पुटकी के सार्वजनिक काली मंदिर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

 
Putki (Dhanbad) : पुटकी थाना क्षेत्र के लोयाबाद पावर हाउस स्थित सावर्जनिक काली मंदिर में बीती देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोर मंदिर परिसर में रखे हज़ारों रुपये के पीतल के बर्तन व अन्य सामान ले गये. चोरी की घटना की जानकारी लोगों को उस वक्त मिली, जब पुजारी मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर का ताला टूटा पाया. मंदिर परिसर के भंडार गृह में रखे पीतल व कासा के बर्तन ग़ायब थे. मंदिर कमिटी के सदस्यों ने पुटकी थाना में मंदिर में चोरी की शिकायत की. मंदिर कमिटी के चंचल भुई ने बताया कि मंदिर से क़रीब 50-70 हज़ार रुपये की पीतल के सामान की चोरी हुई है. शिकायत मिलने के बाद पुटकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-there-may-be-rain-with-thunderstorms-in-these-districts-including-ranchi-latehar-in-the-next-three-hours/">Weather

Alert: अगले तीन घंटे में रांची, लातेहार समेत इन जिलों में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही